राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कलेक्टर ने बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा
(उमरिया) राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बच्चो को कृमि नाशक दवाई खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया । कलेक्टर ने गोलियों के सेवन हेतु स्वयं एवं अपने निकट एवं पड़ोस में इसका प्रचार प्रसार कर शत प्रतिशत सेवन करने की बात कही।उन्होने कहा कि गोली का सेवन करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो को खाना खाने के बाद, गर्भवती महिलाओ को गोली खिलाई जाएगी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल द्वारा बताया कि कृमि संक्रमित बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है जिसके करण बच्चों में थकावट रहती है और संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता । उन्होंने बताया कि जिसमें सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्रो मे 1 से 19 साल तक के बच्चे को कृमी की गोली सभी बच्चों को खाना खाने के बाद खिलाई जानी है जिससे कृमी से मुक्ति मिल सके व 20 से 49 वर्ष तक की प्रजनन काल वाली सभी महिलाओ को भी एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है जो इस दिवस मे गोली खाने से छूटेगे उन्हें 26 सितंबर को मापअप दिवस पर खिलाई जाएगी।कृमि की गोली से उम्र अनुसार 1 से 2 साल के बच्चे को आधी गोली पीसकर, व 2 से 3 साल के बच्चे को एक गोली पीसकर खाना खाने के बाद खिलाई जाएगी। इसी प्रकार 4 से 19 साल तक के बच्चे को खाना खाने के बाद एक गोली चबाकर सभी स्कूल मे शिक्षक द्वारा खिलाई जाएगी व आंगनवाड़ी केंद्र मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा खिलाया जाना है व शाला त्यागी बच्चे व प्रजनन काल की 20 वर्ष से 49 वर्ष की सभी महिलाओ को आशा कार्यकर्ता द्वारा कृमि की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में डॉक्टर रिचा गुप्ता द्वारा एनीमिया मुक्त भारत हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया एवं शपथ करवाया गया जिससे कि छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं जागरूकता बढ़ने लगे उक्त कार्यक्रम में प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर रोहित सिंह बघेल,अर्बन सेक्टर सुपरवाइजर प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति रहे।
