राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हितग्राहियों का सत्यापन कराकर अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से विलोपित करें- आयुक्त
(शहडोल) आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत सम्मलित हितग्राहियों का सत्यापन कराकर अपात्र एवं आर्थिक रूप से सक्षम हितग्राहियों के नाम सूची से विलोपित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी रबी फसल के उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य 15 सितम्बर से किया जा रहा है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे कोई भी किसान पंजीयन से वंचित नहीं रह जाए। उन्होने कहा कि फसल गिरदावली का कार्य यदि किसी जिले में शेष रह गया हो तो, जल्द पूरा कर लिया जाए। जिससे किसानों के पंजीयन के सत्यापन में अनावश्यक बाधा नहीं आए। सेवा पखवाड़ा के दौरान लगने वाले शिविरों के माध्यम से भी धान उपार्जन पंजीयन की जानकारी किसानो को दी जाए। बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली तथा कलेक्टर उमरिया श्री धरणेन्द्र जैन द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया।
