नवरात्रि पर्व पर नगर के देवालयों एवं मंदिरों के आसपास एवं पहुंच मार्गो में चला विशेष सफाई अभियान

Advertisement

(कटनी)  नगर में चल रहे नवरात्रि धार्मिक पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस के निर्देश पर शहर भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर के सभी देवालयों एवं मंदिरों के आसपास सहित पहुँच मार्गो दुर्गा, पंडालों रामलीला पंडाल पर भी विशेष सफाई का कार्य किया जा रहा है।


इसी क्रम में मंगलवार को वार्डों में दैनिक सफाई कार्य के अतिरिक्त नगर के सभी प्रमुख देवी मंदिर जालपा देवी मंदिर, शारदा देवी मंदिर झंडा बाजार, खेर माता मंदिर लखेरा सहित अन्य मंदिर एवं दुर्गा देवी पंडालों के आस-पास विशेष सफाई कराई जाकर कचरे का उठाव किया गया।


स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि पर्वों के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पूरी तत्परता के साथ दोनों पारियों में नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छता कर्मियों द्वारा मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर की जा रही है। वहीं सुगम जल निकासी हेतु नालियों की सफाई उपरांत शिल्ट एवं कचरे के उठाव कार्य के साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु फॉगिंग मशीन से धुआं किया जाकर तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करनें के प्रयास निरंतर जारी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें