विधायक बांधवगढ़ सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
(उमरिया) सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेला कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं व्दारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,आसुतोष अग्रवाल ने अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों को खरीदकर महिलाओ का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में महुआ के उत्पाद, जैविक दाल, बांस कला, माटी कला, बर्तन, टोपी, सजावटी सामग्री, देशी खाद्य सामग्री में आचार,मूंग, पापड़, बरी, बिजौरी, देशी घी, खोवा, जैविक चावल में सुगंधित चावल, बासमती चावल, मिलेट्स में कोदो, कुटकी, रागी , रागी का आटा, त्रिफला चूर्ण, दीदी कैफे, बांस की टोकनी, पंखा, सूपा, प्राकृतिक खेती,जैविक खाद, हस्तकला, बैगा आर्ट की प्रदर्शनी लगाई गई थी । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, जिला समन्वयक ग्रामीण आजीविका मिशन चंद्रभान सिंह, मिथिलेश पयासी, धनुषधारी सिंह,दीपक छत्तवानी,ग्रामीण आजीविका मिशन से कामना त्रिपाठी, माधुरी शुक्ला, तृप्ती गर्ग उपस्थित रहे ।
