स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर निर्धारित समय पर मौजूद रहें

Advertisement

(मुरैना) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय ने जिले के समस्त चिकित्सकों, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्य पर शासन के निर्धारित समय-सीमा के अनुसार उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन काटने संबंधी कार्यवाही की जायेगी। ये निर्देश उन्होंने बैठक के दौरान गत दिवस स्वास्थ्य अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे सार्थक एप पर उपस्थिति लगाकर कार्यालयीन कार्य करें एवं सायं 06 बजे तक सार्थक एप पर उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े। क्षेत्रीय भ्रमण पर जाते समय मूवमेंट रजिस्टर में पूरा विवरण लिखें। उन्होंने सार्थक एप के नोडल को अवगत कराया है कि साप्ताहिक सार्थक एप की समीक्षा की जाये, अनुपस्थित एवं देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करें। उस दिन का वेतन आहरित न करने की चेतावनी दें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें