राज्यपाल के श्री पटेल दौरे के लिए सुरक्षा और शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगी ड्यूटी

Advertisement

(कटनी) प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के आगामी दो दिवसीय कटनी दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही सभी अधिकारियों को समय-सीमा में सौंपे गये कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गय हैं।राज्यपाल श्री पटेल शनिवार 11 अक्टूबर कटनी पहुंचेंगे और रविवार 12 अक्टूबर को स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम हरदुआ में भ्रमण करेंगे।इनकी लगी ड्यूटी जारी आदेश के अनुसार एसडीएम ढीमरखेड़ा श्रीमती निधि गोहल और कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट आदित्‍यप्रकाश द्विवेदी को कार्यक्रम स्थल पर ग्रीन/सेफ हाउस में कानून एवं शांति व्‍यवस्‍था बनाये रखने की जिम्‍मेदारी दी गई है। जबकि संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र कुमार पटेल एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट मुड़वारा अवंतिका तिवारी कार्यक्रम स्‍थल में मंच पर कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्‍मेदारी संभालेगे।

इसी प्रकार पुलिस लाइन हेलीपैड झिंझरी पर कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी उइके एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट अजीत तिवारी को, सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्‍थल एवं कार्यक्रम स्‍थल से हेलीपैड में डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट आकाशदीप नामदेव तथा राज्यपाल के आगमन से प्रस्‍थान तक संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट आशीष अग्रवाल की ड्यूटी लगाई गई है।

ग्राम हरदुआ में संपूर्ण भ्रमण और कार्यक्रम के दौरान आगमन से प्रस्थान तक की व्यवस्था एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट स्‍लीमनाबाद सारिका रावत संभालेगे। इसी तरह, रक्षित केंद्र पुलिस लाइन के सेफ हाउस/ग्रीन रूम की व्‍यवस्‍था एसडीएम विजयराघवगढ विवेक कुमार गुप्ता (एसडीएम) एवं सहायक भू-अधीक्षक अमृता गर्ग देखेंगे।

इसके अलावा कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट रीठी संदीप सिंह सर्किट हाउस, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट ढीमरखेड़ा नितिन पटेल वीआईपी प्रवेश द्वार, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट स्लीमनाबाद हर्षवर्धन रामटेके विशिष्‍ट अतिथि एवं मीडिया दीर्घा तथा कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट विवेक मूले वीआईपी पार्किंग पर कानून व्यवस्था की जिम्‍मेदारी निभायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें