डीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन
(चुरहट/सीधी) डीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार की शुभकामनाएं बाटी एवं प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय में आगामी त्यौहार को देखते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यालय में स्कूल के संस्थापक सभी छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

नगर परिषद चुरहट अंतर्गत संचालित यह विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय रोड में संचालित है। विद्यालय के संस्थापक ओंकारेश्वर सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय में सबसे पहले संस्कार, नन्हे मुन्ने बच्चों को मनोरंजन एवं प्रोजेक्टर के माध्यम सिखाया जाता है। पढ़ाई एवं खेलकूद की समुचित व्यवस्था भी स्कूल में है और छात्र-छात्राओं से हमेशा संपर्क में रहना एवं उनके माता-पिता से भी मोबाइल के माध्यम से जानकारी ली जाती है।

महीने में एक बार अभिभावक शिक्षक मीटिंग भी करवाई जाती है जिससे समय समय पर फीडबैक मिलता रहता है कि हमारे विद्यालय के बच्चों को न केवल अंग्रेजी पढ़ना सिखाया जाता है बल्कि अंग्रेजी बोलना भी सिखाया जाता है जिसके लिए विद्यालय में रीवा एवं सीधी के अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था है। विद्यालय में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आप खुद अपने कार्यालय में बैठकर सभी व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखते है।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
चुरहट(सीधी)
