कैमोर गोलीकांड: बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख निलेश रजक की गोली मारकर हत्या

(कैमोर) मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर नगर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा कैमोर के सामने दो अज्ञात हमलावरों ने बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख निलेश रजक को गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने चेहरा ढका हुआ था और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल निलेश रजक को तत्काल शासकीय अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कैमोर नगर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिया है और हमलावरों की तलाश में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कटनी जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और भय का माहौल है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें