राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पथ-संचलन में जगह–जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

Advertisement

(मैहर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मैहर नगर में भव्य पथ-संचलन का आयोजन किया गया। पथ-संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ होकर जेल तिराहा, अग्रसेन चौक, किला चौक, रहीम चौराहा शारदा टॉकीज होते हुए घंटाघर कटरा बाजार काली माता चौक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। स्वयंसेवकों ने अनुशासन, वेश-भूषा एवं देशभक्ति के साथ शहरवासियों का मन मोह लिया। इस दौरान नगर में जगह-जगह RSS कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य पुष्प-वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा पटेल रहीं तथा मुख्य वक्ता अमित कनकने ने संघ के शताब्दी वर्ष और राष्ट्र के प्रति संघ की सेवा-भावना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कुलदीप गोविंद रजक तिवारी पारसनाथ तिवारी संतोष सोनी रवि सोनी आलोक सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विदाई समारोह भी बिदाई कार्यालय के सामने आयोजित किया गया, जिसमें संघ के आने वाले शताब्दी दशक के संकल्प को दोहराया गया। राष्ट्रगान के साथ पथ-संचलन का समापन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें