अंतिम लीग मैच मे चौबारा ने मारी बाजी, कार्तिक राजा ने जड़ा अर्धशतक

(खरगापुर) खरगापुर के नजदीक ग्राम चौबारा में स्वर्गीय श्री नन्हेलाल विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वे संस्करण मे रविवार को अंतिम लीग मुकाबला चौबारा और सिजौरा के बीच खेला गया।

चौबारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौबारा ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 230 रन बनाये। चौबारा की ओर से बल्लेबाज कार्तिक राजा ने सर्वाधिक 50 रन एवं जड़िया ने 46 रनो की शानदार पारिया खेली।

जवाब में खेलने उतरी सिजौरा टीम 14 ओवर मे 9 विकेट खोकर 151 रन बनाये। चौबारा टीम ने यह मुकाबला 80 रन से जीता। मैन ऑफ़ दा मैच रहे चौबारा टीम के आल राउंडर जड़िया जिन्होंने 46 रन नावाद एवं 3 विकेट भी लिए।

आज के मैच में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रताप सिंह बेबी राजा (पूर्व संसदीय सचिव), पिछड़ा वर्ग राज्य सेवा पुरस्कार से सम्मानित हरिशंकर विश्वकर्मा, क्रिकेट क्लब समिती चौबारा सचिव प्रमोद विश्वकर्मा, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, अम्पायर रहे विनोद विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा , कॉमेंटेटर , मुकेश राज, सद्दाम खान। आज की स्कोरिंग बाबूलाल कुशवाहा ने की। इस दौरान आसपास के गांवों से हजारों की संख्या मे क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें