पहला क्वाटर फाइनल मे बुडेरा बनी विजेता, सेमी फाइनल मे बनाई जगह

(खरगापुर) खरगापुर के नजदीक ग्राम चौबारा में स्वर्गीय श्री नन्हेलाल विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 13 वे संस्करण मे गत दिवस पहला क्वाटर फाइनल बुडेरा और गुलगंज के बीच खेला गया ।

गुलगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलगंज टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच मे 13वे ओवर में 105 रन बना कर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी बुडेरा टीम ने 9 ओवर मे 6 विकेट खोकर असानी से यह मुकाबला जीत लिया।
बुडेरा ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ़ दा मैच रहे बुडेरा टीम के बल्लेबाज लखन यादव (49 रन)।

आज के मैच में मुख्य अतिथि राम प्रताप गौतम (राम भैया) सिंह ट्रैक्टर खरगापुर एवं महेद्र राजपूत (मैडी बाबा) भाजपा मण्डल प्रतिनिधि खरगापुर, पिछड़ा वर्ग राज्य सेवा पुरस्कार से सम्मानित हरिशंकर विश्वकर्मा, क्रिकेट क्लब समिति चौबारा सचिव प्रमोद विश्वकर्मा,अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा।
अम्पायर रहे कल्लू विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह बुंदेला, कॉमेंटेटर मुकेश राज रामनरेश यादव। आज की स्कोरिंग विनोद विश्वकर्मा की की। इस मैच में आसपास के गांवो से हजारों की संख्या मे क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें