ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार ठोकर, एक युवक की मौत एक घायल

(विजयराघवगढ‌‌) रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर पानी के टंकी के ठीक सामने बजाज की पल्सर मोटरसाइकिल में सवार युवकों को ट्रैक्टर चालक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे युवक घायल हो गए। वहां पर स्थानीय दुकानदारों ने विजयराघवगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 112 डायल से युवकों को शासकीय चिकित्सालय विजयराघवगढ़ भेजा जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया।

गौरतलब है कि रविवार शाम लगभग 5:00 बजे पानी की टंकी के पास विजयराघवगढ से बरही की ओर जा रहे ट्रैक्टर और पल्सर मोटरसाइकिल बरही से विजयराघवगढ़ की और आते समय कारीतलाई तिराहा पर आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे एक युवक शत्रुघ्न कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक सागर कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गहन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया है।

मलवे का ढेर बना घटना की वजह स्थानीय दुकानदार व प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य सामग्री रोड से गिट्टी और रेत का ढेर लगा हुआ है इसी रेत के ढेर से युवकों की बाइक फिसल गई और ट्रैक्टर में जाकर सीधे टकरा गई। भिडंत इतनी जोरदार थी की दोनो युवको के रक्त से सड़क लाल हो गई।

जानकारों की मांने तो विजयराघवगढ़ नगर के मेंन रोड में इसी तरह भवन निर्माण का मटेरियल जगह जगह रेत गिट्टी के ढेर लगे होने के कारण हादसा होने का भय लोगों को सताता रहता है।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें