पोस्ट ऑफिस मंदिर में ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा
(कैमोर) पोस्ट ऑफिस मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज को संगठित कर उसे और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने को लेकर खुले मंच पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित समाजजनों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे और संगठन को नई दिशा देने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में परशुराम सेवा समिति की कार्य समिति के पुनर्गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि शीघ्र ही आगामी बैठक में परशुराम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सभी ब्राह्मण एकजुट होकर समाज एवं कैमोर नगर के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
समाज को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नए कार्यक्रमों एवं आयोजनों के माध्यम से सक्रियता बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की गई, जिससे युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में प्रमुख रूप से परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष रामानुज गर्ग, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, वंशरूप तिवारी, के.के. तिवारी, मुकेश गौतम, पित्रेश पांडे, रमेश तिवारी, मयंक मिश्रा, अतुल मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, दीप नारायण तिवारी, शिवकांत उरमलिया, शैलेंद्र पाठक, अमित मिश्रा, आनंद पांडे, बालेंद्र परौहा, राकेश शर्मा, खंपरिया जी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने समाजहित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
