भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती दीप्ती वर्मा चौरसिया के ससुर श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
