मैहर की बेटी उन्नति पाण्डेय का नेशनल जूनियर हॉकी रीवा संभागीय टीम में चयन

Advertisement

(मैहर) मैहर जिले के ग्राम पंचायत तिलौरा की होनहार बेटी उन्नति पाण्डेय ने खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रीवा संभागीय टीम में प्रथम स्थान प्राप्त कर चयन होने का गौरव हासिल किया है। उन्नति की इस सफलता से पूरे मैहर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि उन्नति पाण्डेय, पिता श्री दीपक पाण्डेय, वर्तमान में सरलानगर स्थित श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली उन्नति के पिता दीपक पाण्डेय अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर के फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कम संसाधनों के बावजूद उन्नति ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। हॉकी के प्रति उनकी लगन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस सफलता तक पहुँचाया है। खेल विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उन्नति पाण्डेय में भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर मैहर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है।

नेशनल जूनियर हॉकी टीम में चयन की खबर मिलते ही परिवार, विद्यालय, ग्राम पंचायत एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्नति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके संघर्ष और सफलता की सराहना की।

उन्नति पाण्डेय की यह उपलब्धि न केवल मैहर बल्कि पूरे क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें