इंदौर में वीर बाल दिवस आयोजन को लेकर भाजपा की अहम बैठक
(इंदौर) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय में नगर की समस्त गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों, आपसी समन्वय तथा उनके प्रभावी एवं भव्य आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर श्री हितानंद जी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमारे इतिहास के महान बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी गुरुद्वारा कमेटियों से कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ आयोजित करने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, अनुशासन एवं सामाजिक सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

