“आपका सारथी कौन” नवाचार के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही: 70 ऑटो / ई-रिक्शा चालकों पर चालान, 5 ई-रिक्शा जप्त

(कटनी) कटनी जिले में यात्री सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा संचालित “आपका सारथी कौन” नवाचार के अंतर्गत आज थाना यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 70 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वहीं गंभीर अनियमितताओं के चलते 5 ई-रिक्शा जप्त किए गए।

यातायात पुलिस द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को क्यूआर कोड प्रदान कर यात्रियों से फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत चालकों को अपने वाहनों पर क्यूआर कोड चस्पा कराने एवं समस्त आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे, लेकिन अधिकांश चालकों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

इसी के चलते गत दिवस विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, यूनिफॉर्म (खाकी), पहचान बैच न होने एवं शराब के नशे में वाहन चलाने, लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने, निर्धारित से अधिक किराया वसूलने तथा यात्रियों से दुर्व्यवहार जैसी प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें