शिक्षा जगत के परिश्रमी, अनुभवी और सिद्धांतवादी नेता पंडित हरीश दुबे जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Advertisement

(विजयराघवगढ़) शिक्षकों के लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता, परिश्रमी एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी पंडित हरीश दुबे जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

पंडित हरीश दुबे जी को शिक्षा जगत में एक मजबूत और स्पष्ट सोच वाले नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली “बॉस इज़ ऑलवेज राइट” जैसे अनुशासन और नेतृत्व सिद्धांत पर आधारित मानी जाती है, जिसमें संगठन की एकजुटता, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण झलकता है।

शिक्षकों के हितों की रक्षा हो या संगठन को नई दिशा देने की बात, उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। अपने अनुभव और संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण वे शिक्षकों के बीच विशेष सम्मान रखते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की है एवं विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षक समाज और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें