संतोष तोमर के मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बड़वारा तहसील इकाई अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों में हर्ष की लहर
(कटनी) मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई के मार्गदर्शन में बड़वारा तहसील इकाई के अध्यक्ष पद पर संतोष तोमर की नियुक्ति किए जाने पर जिले भर के पत्रकारों में हर्ष का वातावरण है।
जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में संगठन लगातार सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बड़वारा तहसील में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संतोष तोमर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पत्रकार साथियों ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संतोष तोमर के नेतृत्व में बड़वारा तहसील इकाई संगठनात्मक एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संतोष तोमर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
