वृषभानपुरा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न

Advertisement

बल्देवगढ़ (टीकमगढ़)। अहार सेक्टर अंतर्गत वृषभानपुरा में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था माँ साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृषभानपुरा सरपंच श्रीमती प्रेम बाई वंशकार ने की।

प्रशिक्षण के दौरान वृषभानपुरा की पटवारी श्रीमती प्रियंका यादव ने राजस्व से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। वहीं पंचायत सचिव रामकिशन यादव ने समग्र आईडी एवं जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। विकासखंड समन्वयक ललित शर्मा ने वित्तीय अभिलेखों के संधारण पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

मेंटर प्रमोद कुमार चढ़ार के संचालन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में वृषभानपुरा, देवी नगर, दुर्गा नगर, गणेशपुरा एवं लड़वारी की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में संस्था के सचिव विनोद चौरसिया एवं कार्यक्रम समन्वयक संतोष चौरसिया का विशेष सहयोग रहा।

✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर (टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें