दुर्गानगर में चलाया गया वृहद सफाई अभियान, मंदिर परिसर व नदी घाटों पर हुआ श्रमदान
बल्देवगढ़ (टीकमगढ़) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देशानुसार विकासखंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गानगर में गत दिवस वृहद स्तर पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान माँ साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति खरगापुर के सहयोग से माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर एवं नदी घाटों पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दुर्गानगर के सरपंच विजय बंशकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माँ साक्षी लोक कल्याण सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक संतोष चौरसिया तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव विनोद मिश्रा एवं अध्यक्ष रोहित यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के छात्रों, परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी, प्रमोद चढ़ार, गौरीशंकर पांडे, प्रमोद असाटी, चंदन सोनी एवं अशोक रैकवार सहित अनेक समाजसेवियों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं नदी घाटों की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
— शिवराज सिंह, पत्रकार
आरपीकेपी इंडिया न्यूज,
खरगापुर जिला टीकमगढ़
