एसडीएम व तहसीलदार प्रतिदिन 5 उपार्जन केन्‍द्रों का करें निरीक्षण

Advertisement

कलेक्‍टर श्री तिवारी मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य उत्‍पादन करने वाली फैक्ट्रियों पर करें कार्यवाही कलेक्‍टर ने 5 लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

(कटनी) कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार प्रतिदिन समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण करें। उपार्जन केन्‍द्रों पर छन्‍ना, पंखा, पेयजल और बारदानों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। साथ ही केन्‍द्रों में किसानों की भीड़ प्रबंधन एवं गेहूँ के परिवहन पर विशेष ध्‍यान दें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा और नवागत सहायक कलेक्‍टर श्‍लोक वाइकर मौजूद रहें।लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शिक्षा विभाग में सीएम हेल्‍पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण न करने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी और जिला परियोजना समन्‍वयक प्रेमनारायण तिवारी व मध्‍यप्रदेश जल निगम के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उन्‍होंने सीएम हेल्‍पलाइन में खराब रैंकिंग पर जिला खनिज अधिकारी और सीएमचओ से स्‍पष्‍टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएफओ को लंबित शिकायतों के निराकरण में प्रगति एवं सुधार हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने डिजिटाइजेशन कार्य में रूचि नहीं लेने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदारों को दिये। उन्‍होंने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाह्य लंबित आवेदनों पर पंचायत सचिवों के विरूद्ध अर्थदंण्‍ड लगाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए।जनगणना तैयारी की समीक्षा  जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने तहसीलदारों द्वारा प्रगणकों को 30 अप्रैल तक किट वितरित करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ और पंचायत सचिवों को 1 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया ।

जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा  बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुये सभी विभागों को प्राप्‍त लक्ष्‍यों को तय समय में पूर्ण कर पोर्टल पर इंट्री करने के निर्देश दिये। उल्‍लेखनीय है कि जलगंगा संवर्धन अभियान में कटनी जिले की प्रदेश में 19वीं रैंक है।टीएल पत्रों की समीक्षाबैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, राजस्‍व, कृषि, जल संसाधन, आदिम जाति कल्‍याण, मत्‍स्‍य, वन, भू-अभिलेख, प्रदूषण नियंत्रण, खाद्य, आबकारी, शिक्षा आदि विभागों के अंतर्गत लंबित टीएल पत्रों की समीक्षा की और लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।मिलावटखोरों के विरूद्ध करें कार्यवाही

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अभियान चलाकर मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य उत्‍पाद बनाने वाली जिले की बड़ी फैक्ट्रियों में औचक निरीक्षण कर उनके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।सोलर पंप योजना की करें लक्ष्‍यपूर्तिमुख्‍यमंत्री सोलर पंप योजना की समीक्षा के दौरान उपसंचालक कृषि ने बताया कि 559 के लक्ष्‍य के विरूद्ध अब तक 509 किसानों ने पैसा जमा कर दिया है और अब तक 36 किसानों के यहां सोलर पंप स्‍थापित किये जा चुके हैं। जिस पर कलेक्‍टर ने एलडीएम को शेष किसानों के ऋण स्‍वीकृत कराने के निर्देश दिए ताकि शेष किसानों के यहां भी सोलर पंप स्‍थापित किया जा सके।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आधार सुधार की सभी बायोमेट्रिक मशीनें एक्टिवेट कराकर परियोजनाओं में चालू करने के निर्देश दिए।उन्‍होंने को-ऑपरेटिव बैंक को कृषि विभाग से समन्‍वय कर प्राथमिक कृषि साख सहकारी     समितियों के लिए सदस्‍यता अभियान चलाकर किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग में रिक्‍त पदों की जानकारी दो दिनों के भीतर देना सुनिश्चित करें ताकि लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्तियों को शीघ्र पूरा किया जा सके।

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने 29 अप्रैल को प्रस्‍तावित सीएस बैठक के एजेण्‍डा पर चर्चा करते हुये सभी विभागों को निर्धारित बिंदुओं पर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण करें एवं नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत बड़वारा और रीठी को ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।‍बैठक में इनकी रही मौजूदगी  बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित, सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी, सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें