शेष 4 दिनों में स्वगणना कार्य पर विशेष जोर दें-कलेक्टर

Advertisement

टीएल में जनगणना कार्य की समीक्षा

(सतना) संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद 1 मई से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य किया जायेगा। स्वगणना की निर्धारित समयावधि के शेष 3-4 दिनों में स्वगणना कार्य पर विशेष जोर दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं अपनी स्वगणना कार्य करें और अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से भी स्वगणना कराये। टीएल बैठक में अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, सुमेश द्विवेदी, जीतेन्द्र वर्मा, आरएन खरे, एलआर जांगडे सहित जनपद के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

जनगणना कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रगणक सुपरवाइजर की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। उनके परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र आज शाम तक देकर फील्ड की ओर रवाना करें। सभी चार्ज आफीसर सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर को निर्देशित करें कि कल तक अपने निर्धारित ब्लाक में पहुंचकर अपने क्षेत्र का अवलोकन कर लेवें। उन्होंने कहा कि स्वगणना के लिए मात्र 3 दिन शेष है। सभी कार्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्र, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य संस्थाओं प्रगणक और सुपरवाइजर सहित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कर्मचारी अभियान के रूप में इन शेष दिनों में अपनी-अपनी स्वगणना पोर्टल के माध्यम से कर ले। स्वगणना के बाद विशिष्ट स्व आईडी प्राप्त होगी। जिसे सुरक्षित रखे और प्रगणक के घर पहुंचने पर उनके साथ साझा करें। कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस के बिन्दुओं की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सडक सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैक स्पाट में संबंधित रोड एजेंसी से सुधारात्मक कार्यवाही कराये। हिट एण्ड रन का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे तथा कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का प्रचार-प्रसार कराये।

सुशासन में सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण के प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन की कार्यवाही के लिए यह उपयुक्त समय है। कोई भी सीमांकन का प्रकरण 3 माह से अधिक सीमा में लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों की पटवारी वार समीक्षा करें और अधिक राजस्व मामले लंबित रखने वाले पटवारी पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने ई-ऑफिस और रेल्वे तथा नर्मदा घाटी विकास परियोजना से जुडे जमीनी मामलों की समन्वय संबंधी जानकारी ली। स्वास्थ्य और पोषण बिन्दुओं की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सीएमएचओ और डीपीओ माइक्रोप्लान के अनुसार मझगवां और परसमनिया तथा नागौद के सिहंपुर क्षेत्र के इलाकों में स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में अभियान स्वरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं कमजोर वर्ग के खेतिहर मजदूर एवं श्रमिकों के संबल कार्ड बनवायें और शासन की श्रम कल्याण की योजनाओं से लाभांवित करे। उन्होंने जनपद मझगवां में श्रम कल्याण की योजनायें देख रहे अधिकारी का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि पात्र होने के बावजूद संबल योजना का पंजीयन नहीं मिला तो सीईओ जनपद और सीएमओ नगर पंचायत के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण विकास के अलावा भी अन्य विभागों को जिम्मेदारियां दी गई है। विभागीय जिम्मेदारी और कार्यो का निष्पादन कर पोर्टल में अपनी जानकारीी भी फीड कराये। पेयजल की स्थिति की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि हैण्डपम्प मैकेनिक, राइजर पाइप और हैण्डपंप सुधारने की व्यवस्था दुरूस्त रखे।

कार्यपालन यंत्री श्वेतांक चौरसिया ने बताया कि सतना में 29 और मैहर में 19 नवीन हैण्डपमपों की स्वीकृति मिली है। कलेक्टर ने कहा कि जिस स्थान पर पानी का केवल एक ही सोर्स हो और वास्तविक जरूरत हो वही हैण्डपंप खनन किये जाये। हैण्डपम्प खनन से पूर्व उस क्षेत्र के एसडीएम की अनुशंसा जरूरी होगी। कलेक्टर ने नगर निगम, नगर पंचायत के उपलब्ध अग्निशमन यंत्र की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी फायर ब्रिगेड 24 घंटे से अधिक समय तक खराब नहीं रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के पास दो से तीन पानी के टैंकर उपलब्ध है। सीईओ जनपद सचिवों को निर्देशित करें कि ग्राम पंचायतों के टैंकर हमेशा पानी से भरे तैयार स्थिति में रहने चाहिए। ताकि कही अग्निदुर्घटना की सूचना मिलने पर प्रारंभिक तौर पर घटना स्थल पर रवाना किये जाये और फायर बिग्रेड के आने तक आग बुझाने का कार्य करें। इसके अलावा गांवों में आग फैलने से रोकने के लिए भी बालू, मिट्टी आदि के वैकल्पिक इंतजाम रखे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें