स्वच्छता सर्वेक्षण नाली सफ़ाई अभियान के तहत शहर भ्रमण के दौरान चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा आज स्वच्छता सर्वेक्षण नाली सफ़ाई अभियान के तहत शहर भ्रमण के दौरान वार्ड नं 10 एवं वार्ड न 16 मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान वार्ड 10 में लगभग 500 मीटर नाली की सफाई कराई गई, एवं कचरा उठबाया गया जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती मिली। उन्होंने वार्डवासियों की समस्या सुनी और समझाया कि अपने आस-पास सफाई बनाए रखे घरों का कचरा कचरा गाड़ी मंे ही डालें।
इसीक्रम में कोतवाली के अंदर सफ़ाई कराई गई। वार्ड 15 में लगभग 200 मीटर नाली की सफ़ाई कराई गई एवं कचरा उठवाया गया। वार्ड नं 03 तकिया माजिद पुल के नीचे की सफ़ाई कराई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित सफाई बेहद आवश्यक होती है, क्योंकि इससे जलभराव, गंदगी और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री महेश साह श्री फरीद खा सफाई प्रभारी हवालदार श्री राकेश बाल्मीकि एवं सफ़ाई कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें