अनुकंपा नियुक्तियों के लिए विभागों से मांगी गई जानकारी
(कटनी) जिले में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में जिले के समस्त 52 प्रमुख विभागों के प्रमुखों से सीधी भर्ती के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों की तत्काल जानकारी मांगी है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा है कि जिले में शासन एवं जिला स्तर पर प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले प्रक्रियाधीन हैं। इन मामलों के त्वरित निराकरण के लिए यह आवश्यक है कि जिले में सीधी भर्ती के स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों की सही स्थिति स्पष्ट हो। सभी संबंधित अधिकारियों को अप्रैल 2026 की स्थिति में यह डेटा शीघ्र निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
