नेशनल लोक अदालत में लंबित मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों के निराकरण हेतु बीमा कंपनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित
(कटनी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु गुरूवार को जिला न्यायालय कटनी के कॉफेंस हॉल में जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में दी न्यू इंडिया, ओरिएंटल, चोला मंण्डलम, टाटा ए.आई.जी., एच.डी.एफ.सी. यूनिवर्सल सौम्पों, बजाज एलियांज व अन्य इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारीगण व्हीसी से उपस्थित हुए एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, क्लेमेंट अधिवक्तागण मीटिंग हॉल में उपस्थित रहें।
जिला न्यायाधीश श्री गुप्ता महोदय ने बीमा कंपनी के अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की एवं न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बीमा कंपनी के अधिकारीगण व अधिवक्तागण के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में क्लेम प्रकरणों के निराकरण कराये जाने का अश्वासन दिया।
व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मृणालिनी सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन व पक्षकारो से अपील की है कि न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविल, आपराधिक एवं चेक बाउंस 138 एनआईएक्ट के समस्त राजनीमा योग्य प्रकरणों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाए, नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाए।
