कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ज्ञान भारत मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति का गठन
(कटनी) भारत की समृद्ध हस्तलिखित विरासत को सहेजने और उसे डिजिटल रूप देने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘ज्ञान भारत मिशन’ की शुरुआत की गई है। जिले में इस मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।जिला स्तरीय समिति कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री आशीष तिवारी होंगे। जबकि जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सभी एसडीएम, प्राचार्य तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय और पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी व प्रतिनिधि समिति के सदस्य होंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं धर्मस्व शाखा के प्रभारी अधिकारी को समिति का सदस्य-सचिव बनाया गया है।कलेक्टर श्री तिवारी ने समिति को निर्देशित किया है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ज्ञान भारतम पांडुलिपि मिशन के अन्तर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के संबंध में दिये गये निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है।’
ज्ञान भारत मिशन’ भारत सरकार के संस्कति मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है। इस मिशन की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा बजट 2025 में की गई थी। योजना का उद्देश्य भारत सरकार की हस्त लिखित विरासत का सर्वेक्षण दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रचार-प्रसार करना है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के ज्ञान भारतम मिशन एवं मध्यप्रदेश सरकार के संकृति विभाग के बीच 19 दिसम्बर 2025 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। इस मिशन में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग नोडल विभाग है। ज्ञान भारतम मिशन के अन्तर्गत समस्त राज्यों में पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण हेतु दिनांक 15 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया गया है।
