कलेक्टर श्री सिंह ने किया मुकुंद बायोटेक का निरीक्षण
(जबलपुर) कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने भेड़ाघाट के पास मजीठा गांव में श्री मुकुंद बायोटेक का निरीक्षण किया। जिसमें भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद और उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किये जाते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने वहां के सभी कार्य पद्धतियों व पौधों का अवलोकन किया।
