स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले लोकसेवकों पर जबावदेही तय कर करें सख्त कार्यवाही और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित

Advertisement
स्‍वास्थ्‍य सेवाओं,योजनाओं एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की गहन समीक्षा
(कटनी)  स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जवाबदेही करते हुए सख्त कार्रवाई करें एवं बेहतर कार्य करने वाले लोक सेवकों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करें। उन्‍होंने हिदायत दी है कि मैदानी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने स्वास्थ्य योजनाओं,सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं, सेवाओं,कार्यक्रमों और गतिविधियों प्रगति की जानकारी ली।
 जिला पंचायत सीईओ ने 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को बच्चेदानी के कैंसर से बचाने हेतु एचपीवी डोज वैक्सीनेशन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किए जाने पर बधाई देते सराहना की।
सुश्री कौर ने गर्भवती महिलाओं के प्रथम तिमाही पंजीयन में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
 बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि 100 दिवसीय निःक्षय 2.0 के अंतर्गत 244 ग्राम चिन्हित किये गये हैं।  जिस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर 14 वर्ष की आयु के ऊपर के समस्त किशोर, वयस्कों की स्क्रीनिंग, एक्सरे, शुगर एवं बीपी की जांच करने के निर्देश दिये।
      बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, डीपीएम डॉ. उपेन्द्र कुशवाहा, डीसीएम सतीश जैन, डीसीएम एमएंडडी अरूण कमल, अनीता उसरहटे सीपीएचसी सलाहकार श्री मति कविता ओझा,सभी बीएमओ, सहित अन्‍य की मौजूदगी रही।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें