मैहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम में बढ-चढकर हिस्सा लेने की अपील

Advertisement

मैहर में ‘स्वच्छ वार्ड रैंकिंग’ अभियान शुरू, 24 वार्डों में होगी प्रतिस्पर्धा

(मैहर) नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26” के अंतर्गत स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है। कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मैहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम में सभी नागरिकों से बढ-चढकर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अभियान के जरिए शहर के सभी 24 वार्डों में स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी, ताकि मैहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके। नगर पालिका के अनुसार वार्डों और कॉलोनियों के निवासी अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखकर रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
अभियान में कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र, डोर-टू-डोर कलेक्शन, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और स्वच्छ शौचालय जैसे मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान 01 अप्रैल से 25 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद 26 मई से 30 मई तक आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। रैंकिंग के परिणाम और सम्मान वितरण 5 जून 2026 को किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता फैलाने और लोगों को प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
निर्धारित अवधि के बाद वार्डों का सर्वे किया जाएगा और जो वार्ड सबसे स्वच्छ पाया जाएगा, उसके ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, जनगणना कार्य में लगे सुपरवाइजरों के लिए भी प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। समयबद्ध और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों को कलेक्टर के साथ रात्रिभोज का अवसर दिया जाएगा। कलेक्टर ने इस पहल को जनसहभागिता आधारित बताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों तथा आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। उल्लेखनीय है कि इस पहल के माध्यम से प्रशासन स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर मैहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘स्वच्छ वार्ड रैंकिंग’ विजेताओं का होगा सम्मान

नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभियान के विजेताओं को आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी द्वारा बेस्ट कॉलोनी के साथ-साथ बेस्ट वार्ड प्रभारी, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और बेस्ट स्वच्छाग्रहियों को भी बड़े मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें