भाजपा की ऐतिहासिक विजय: जनविश्वास, विकास और राष्ट्रवाद का महापर्व
तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा एवं नगर मंडल मैहर द्वारा घंटाघर चौक में मनाया गया विजयी उत्सव पर्व
(मैहर) अखंड भारत के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जनसमर्थन की एक नई मिसाल स्थापित की है।
ताजा चुनावी रुझानों एवं परिणामों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार प्रचंड बहुमत हासिल कर 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए अपनी स्थिति को और मजबूत किया। पांडिचेरी में भी स्पष्ट बहुमत के साथ में विजय हुई है।इसी ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मैहर एवं नगर मंडल के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर भव्य “विजयी भाजपा पर्व” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ एवं झालमुड़ी वितरित कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति नंदिता पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी,वरिष्ठ जन, ज्येष्ठ श्रेष्ठ जिला मैहर के समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा भाव एवं “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प ने देश की जनता के मन में विश्वास पैदा किया है। यह परिणाम उसी विश्वास की अभिव्यक्ति है।
जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने कहा कि यह जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है, और यही कारण है कि जनता लगातार पार्टी को समर्थन दे रही है।
हर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय “नए भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस जनादेश का सम्मान करते हुए और अधिक सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।
नगर मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है, जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव जन-जन की भागीदारी का प्रतीक है।
घंटाघर चौक मैहर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भगवा रंग की छटा बिखरी रही और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है।
