सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी

Advertisement

(कटनी)  जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान आयोजित होने वाली विविध प्रकार की गतिविधियों हेतु श्री सुनील वाजपेई प्राचार्य, शासकीय तिलक कालेज कटनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अवगत होवे कि संस्कृति संचालनालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भारत सरकार द्वारा स्वाभिमान वर्ष 1000 साल की अटूट आस्था को 11 जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के तौर पर देश भर में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित विविध गतिविधियों के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री वाजपेई को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। श्री वाजपेई जारी आदेश के मुताबिक आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें