बंगाल विजय की गूंज विजयराघवगढ़ तक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

Advertisement

(विजयराघवगढ़) बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता की खुशी अब विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र तक पहुंच गई है। जीत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जोरदार जश्न मनाया। नगर परिषद परिसर से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर ओर भारत माता के जयकारे और भाजपा की जीत के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है, और यही समर्पण विजय का आधार बना है।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने जिले भर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना की।

पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी से कार्य करता है, जिसका परिणाम आज सामने है।

विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें