मैहर जिले की जनसुनवाई में आये 66 आवेदन
(मैहर) कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त 66 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
