कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ बड़ौराघाट स्थित बहादुरपुर समिति के गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपार्जन हेतु की गई व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से अवलोकन किया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने केंद्र पर रखे गेहूं के शीघ्र परिवहन एवं सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए, ताकि उपार्जित अनाज का समय पर उठाव सुनिश्चित हो सके और किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें