प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दी गई लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी
(सीधी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर सीधी एवं तहसील मुख्यालय चुरहट, मझौली तथा रामपुर नैकिन में दिनांक 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री दिनकर ने नेशनल लोक अदालत के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 06.05.2026 को प्रचार रथ को जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ तथा पंप्लेट्स वितरण के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जावेगा।
इसके साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री दिनकर द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में सभी न्यायाधीशगण के साथ समीक्षा बैठक की। उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री दीपक शर्मा, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री बृजेन्द्र सिंह, विशेष न्यायाधीश श्री यतीन्द्र कुमार गुरू, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा, तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री राकेश जमरा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार वर्मा, न्यायाधीशगण श्री सोनू जैन, सुश्री सरिता चौधरी, श्री कपिल देव काछी, सुश्री अर्पिता त्रिपाठी, श्री धीरज आर्य, श्री आकर्ष मिश्रा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, श्री मनबहोर पटेल कार्यालय सहा. 2 विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण सहित जिला न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
