कुंडेश्वरधाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का शंखनाद:

Advertisement

विधायक संतोष बरकड़े ने 17 जल संरचनाओं का किया भूमिपूजन, कलेक्टर ने दिया नर्मदा की सहायक नदियों को सहेजने का संदेश

(जबलपुर)  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत आज कुंडेश्वरधाम में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री संतोष बरकड़े ने क्षेत्र के 17 ग्रामों के लिए 3 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण और उनके पुनर्जीवन कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक गहलोत, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ सहित वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। भावी पीढ़ी के लिए पानी बचाना हर नागरिक का संकल्प: विधायक श्री बरकड़े भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री संतोष बरकड़े ने जल संवर्धन की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद को सहेजना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें