विदेश में पढ़ाई के लिए अनारक्षित वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 25 मई तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

(कटनी)राज्‍य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनारक्षित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना के अंतर्गत जुलाई से दिसंबर 2026 के मध्य प्रारंभ होने वाले सत्र शामिल रहेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, सतपुड़ा भवन, भोपाल में जमा कर सकेंगे।

विभाग ने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट  https://highereducation.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें