सर्व शिक्षा अभियान के तहत कलेक्टर श्री तिवारी की अध्यक्षता में तीन जिला स्तरीय समितियां गठित
(कटनी) राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में स्कूल शिक्षा (सर्व शिक्षा अभियान) के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर तीन महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समितियों का पुनर्गठन किया गया है।इन समितियों में जिला स्तरीय नियुक्ति समिति, जिला स्तरीय अनुदान समिति एवं जिला स्तरीय निर्माण समिति शामिल हैं।
तीनों ही समितियों के अध्यक्ष जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर श्री आशीष तिवारी होंगे।जिला स्तरीय नियुक्ति समिति जिला स्तरीय नियुक्ति समिति के सदस्य सचिव जिला परियोजना समन्वयक होंगे। साथ ही समिति में जिला परियोजना संचालक (जिला पंचायत सीईओ), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग या उप संचालक स्कूल शिक्षा, जिला पंचायत शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला पंचायत, राज्य परियोजना कार्यालय के प्रतिनिधि, शिक्षा मिशन द्वारा मनोनीत एवं अशासकीय सदस्य, जिला इकाई द्वारा मनोनीत अशासकीय सदस्यों में से दो सदस्य और श्रीमती अनामिका मिश्रा और श्री राजा चौरसिया को शामिल किया गया है।जिला स्तरीय अनुदान समिति जिला स्तरीय अनुदान समिति के सदस्य सचिव जिला परियोजना समन्वयक होंगे।
साथ ही समिति में जिला परियोजना संचालक (सीईओ, जिला पंचायत), सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग या उप संचालक स्कूल शिक्षा, प्राचार्य (डाइट), जिला पंचायत की शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दो अशासकीय सदस्य, जिला इकाई द्वारा मनोनीत अशासकीय सदस्यों में से दो सदस्य, श्री श्रवण बागरी और श्री विमल जैन शामिल किया गया है।जिला स्तरीय निर्माण समिति जिला स्तरीय निर्माण समिति में सदस्य सचिव जिला परियोजना समन्वयक होंगे।
साथ ही समिति में जिला परियोजना संचालक (सीईओ, जिला पंचायत), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, मिशन अथवा जिला शिक्षा केन्द्र के इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग या जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, ईप्को के जिले में कार्यरत प्रतिनिधि या किसी निर्माण संस्था से जुड़े इंजीनियर, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दो अशासकीय सदस्य, श्री शिवम शर्मा और श्री हर्ष द्विवेदी को शामिल किया गया है।
