तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
(सतना) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा “आकर्षण का पर्दाफाश, निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम सतना में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस रहे तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने की। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रितिका दुबे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्यामकिशोर द्विवेदी, खेल प्रशिक्षक एसपी तिवारी सहित बडी संख्या में युवा एवं खिलाडी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
रैली के माध्यम से युवाओं ने नारे लगाकर तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक किया। साथ ही तंबाकू, मद्यपान, मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों, शराब एवं अन्य प्रकार के नशों से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
