मैहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, घंटाघर चौराहे से ओवरब्रिज तक जाम के हालात… प्रशासन पर उठे सवाल

मैहर शहर में पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, घंटाघर चौराहे से लेकर ओवर ब्रिज तक प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का कर रहा है इंतजार – शिवम पाण्डेय

(मैहर) मैहर शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। घंटाघर चौराहे से लेकर ओवरब्रिज तक सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग, बढ़ता अतिक्रमण और यातायात नियंत्रण की कमी के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राहगीरों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के बावजूद यहां व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।

युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम पाण्डेय ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर किसी हादसे के बाद ही व्यवस्था सुधारी जाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें