सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं विधायक संजय पाठक 15 जून को आएंगे कैमोर
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत होगा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
कैमोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 15 जून 2026 को कैमोर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा तथा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (संजू भैया) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय कैमोर में आयोजित होगा।
भाजपा मंडल कैमोर अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष जनसंपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने एवं अतिथियों का भव्य स्वागत करने का आग्रह किया है।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल, कैमोर

