संगठन सृजन अभियान के तहत कैमोर में कांग्रेस की बैठक संपन्न, श्रीकांत गुप्ता बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष
(कैमोर) कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत खलवारा बाजार स्थित गुप्ता धर्मशाला, कैमोर में नगर कांग्रेस कमेटी कैमोर के तत्वावधान में मंडलम एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सौरव सिंह ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रभारी मयंक त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल तथा संदीप (पप्पू) वाजपेयी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेश राव तथा मंच संचालन जिला महामंत्री रविशंकर दुबे द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन करते हुए युवा कांग्रेस नेता श्रीकांत गुप्ता को सर्वसम्मति से नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कैमोर मनोनीत एवं घोषित किया गया। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में जिला संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, रवि सिंह परिहार (रत्नेश), महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास पांडे, पूर्व जिला महामंत्री रफीक खान (बबलू), वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा बाढ़ोलिया, राजेंद्र सोनी, सुधीर तिवारी, प्रदीप (गड्डी) बोस, सुरेंद्र तिवारी (गुड्डू), कालिंदी बाई, अमृतलाल नामदेव, अवधेश गौतम, ओमप्रकाश पिल्ले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कार्यकर्ताओं में मोहित रजक, गोलू खान, ओमप्रकाश मिश्रा, संदीप गौतम, कमलेश रजक, कोमल केवट, सत्यम सिंह रघुवंशी, अतुल मिश्रा, बेताली बर्मन, अशोक जैन, कमलेश मिश्रा, लालू कोल, समयलाल सिंह, रामेंद्र सोनी, उस्मान गनी, हलीम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
✍️ रोहित सेन
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
