घर की बाड़ी में लहलहा रहे थे अपराध के पौधे, महक रही थी गांजे की फुलवारी

विजयराघवगढ़ पुलिस ने पौधों को उखड़वाया, आरोपी गिरफ्त में

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की है। ग्राम घुघरी स्थित एक मकान की बाड़ी में अपराध के पौधे लहलहा रहे थे, यानी गांजा की फुलवारी महक रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम को मह्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम घुघरी में सुरेश चौधरी के घर के सामने बाड़ी में गांजा के पौधे जैसे हरे रंग के तीन नग पौधे दिखाई दिये थे। पौधों को उखड़वाकर चेक करने पर पौधे गांजा के होने की पुष्टि हुई। तौल कराने पर गांजा के पौधे का वजन कुल 570 ग्राम था। बाड़ी में गांजा के पौधे की फुलवारी लगाने वाले आरोपी सुरेश चौधरी पिता स्व. सेमाली चौधरी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एन.एन.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के अलावा उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

✍️ अजय त्रिपाठी
       न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें