जनपद पंचायत बड़वारा में सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

खंड पंचायत अधिकारी उदयभान दाहिया सहित तीन कर्मचारियों के सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया अभिनंदन

(बड़वारा/कटनी) जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ खंड पंचायत अधिकारी उदयभान दाहिया एवं सचिव नंदकिशोर गौतम तथा मुन्नीलाल कोल के सेवानिवृत्त होने पर ग्राम पंचायत भवन बड़वारा में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घकालीन योगदान को सराहते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि तीनों कर्मियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि काशी गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत बड़वारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल, भाजपा मंडल खितौली अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपसरपंच मिथलेश त्रिपाठी, फुद्दूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिनेश यादव, राममित्र पटेल, राहुल गुप्ता, देवानंद रजक, दादूराम, संतोष, लखन तिवारी, रामदुलारे नामदेव, मिठाईलाल यादव, नंदनी वाटिया, महेंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
✍️ मनोज कुमार तिवारी
RPKP INDIA NEWS
            खितौली

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें