डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण, मंत्री विधायक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

लालघाटी स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

(भोपाल) मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भोपाल के लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के लिए समर्पित रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प और मजबूत होगा। समारोह में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें