भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में 18 व 19 जुलाई को होगी आयोजित

दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व का मिलेगा मार्गदर्शन

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक जो प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। दो दिवसीय बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मंथन होगा।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन आगामी कार्यक्रमों के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
         मीडिया प्रभारी
     भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें