कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरुवार को बेलहटा क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय कन्या परिसर हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया

अमृत 2.0 योजना के तहत विकसित पार्क नागरिकों को देगा बेहतर सार्वजनिक सुविधा, प्रभारी मंत्री एवं विधायक ने किया पौधारोपण

(सीधी) मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत अमृत 2.0 (ट्रेच-2) योजना के तहत 57 लाख रुपये की लागत से संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के समीप नव निर्मित सामुदायिक पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अमृत 2.0 योजना के माध्यम से शहरों में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित शहर, विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला हैं। शासन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित, हरित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक पार्क केवल भ्रमण और मनोरंजन के स्थल नहीं होते, बल्कि सामाजिक सहभागिता, स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। ऐसे पार्क बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से पार्क की स्वच्छता, हरियाली एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के विजन के अनुरूप सीधी नगर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। अमृत 2.0 जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक पार्क नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है, जिसे प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान, अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महमूद हसन सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें