संभागायुक्त श्री सिंह ने की आकांक्षी विकासखंड नारायणगंज की समीक्षा
शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति के दिए निर्देश
कलेक्टर मंडला द्वारा अवगत कराया गया कि सभी संकेतक में लगातार सुधार और प्रगति आयी हैI
समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, ई-गवर्नेंस तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों का विस्तृत विवरण लिया।उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक नारायणगंज में चल रहे विकास कार्यों की गति को और तेज करने पर बल दिया। बैठक के अंत में उन्होंने कलेक्टर मंडला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करेंI
