सनातन अधिवक्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज, युवा अधिवक्ताओं को सौंपे गए आमंत्रण पत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने अधिवक्ता महासंघ में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान, 19 जुलाई के सम्मेलन में अधिकाधिक सहभागिता की अपील
(जबलपुर) जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने संगठन के केंद्रीय कार्यालय, गली नंबर 16, सदर में युवा अधिवक्ता बंधुओं के साथ बैठक कर आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) दोपहर 2 बजे श्री रामलीला मैदान, सदर में आयोजित होने वाले सनातन अधिवक्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने युवा अधिवक्ताओं को सम्मेलन के आमंत्रण पत्र सौंपते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से राष्ट्र, समाज और सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठन के अधिवक्ता महासंघ में दायित्व लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की रूपरेखा, अधिवक्ताओं की भागीदारी तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संभाग उपाध्यक्ष संदीप मेहरा भी उपस्थित रहे।

